Explore

Search

November 7, 2025 5:15 am

25 जनवरी को दरभंगा में प्रमंडल स्तरीय समागम और 9 मार्च को पटना में बदलो बिहार महाजुटान को सफल बनाने पर गहन मंथन।

25 जनवरी को दरभंगा में प्रमंडल स्तरीय समागम और 9 मार्च को पटना में बदलो बिहार महाजुटान को सफल बनाने पर गहन मंथन।

माहे सिघिंया, 12 जनवरी 2025; भाकपा (माले) प्रखण्ड कमिटी की बैठक माहे स्थित गंगा राम के निवास स्थान पर का• रामचन्द्र प्रधान के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पर्यवेक्षक के बतौर उपस्थित माले जिला सचिव का• उमेश कुमार के कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा में घोषणा किये थे कि जिनकी आमदनी छ: हजार से कम है उन परिवार को उद्यमी योजना के तहत लघु उद्योग चलाने हेतु दो दो लाख रूपये बिहार सरकार बतौर सहायता राशि के रूप में देगी। इसके साथ ही जीविका दीदी, आगनवाड़ी सेविका और सहायिका, किसान, मजदूर, छात्र- नौजवान आदि से अनेकों वादा किये। लेकिन वादा पूरा नहीं किये। इन्हीं वादाओं को पूरा करने के लिए आन्दोलन किया जाता है तो उनपर पानी के फब्बारे छोड़े जाते और लाठी चार्ज किया जाता है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विकास यात्रा पर बिहार का खजाना खाली करवा रहे हैं। लेकिन जनता की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं है। बिहार की जनता ही बिहार को बदल सकता है। इसलिए भाकपा (माले) के 25 जनवरी को प्रमंडल स्तरीय दरभंगा में समागम और 9 मार्च के *बदलो बिहार महाजुटान* की भागीदारी को मजबूत करना होगा। माले जिला कमिटी सदस्य का• राजकुमार चौधरी ने कहा किसान आज युरिया उचे दर पर खरीद रहे हैं। बैठक में का• रामचन्द्र प्रधान, गंगा राम, लालटून राम, कपिलदेव पासवान, जीवछ कुमार राम, सीताराम चौधरी, सीताराम राम, राम लखन पासवान, महादेव पासवान, शंकर राम, वालेश्वर यादव आदि ने अपना बिचार रखा।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!