Explore

Search

August 16, 2026 1:08 pm

सिंघिया में भूमिहीन परिवारों को मिला वासगीत पर्चा, सीओ मोनी कुमारी ने किया वितरण

सिंघिया में भूमिहीन परिवारों को मिला वासगीत पर्चा, सीओ मोनी कुमारी ने किया वितरण

 

 

बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में सोमवार को सिंघिया अंचल कार्यालय द्वारा वासगीत पर्चा का वितरण किया गया। अंचलाधिकारी मोनी कुमारी ने पात्र लाभुकों के बीच वासगीत पर्चा वितरित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक भूमिहीन परिवार को बसने के लिए भूमि उपलब्ध कराना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें।

इस अवसर पर वारी गांव के कुल 12 लाभुकों को वासगीत पर्चा प्रदान किया गया। इनमें स्वर्गीय उपेंद्र पासवान की पत्नी कौशल्या देवी, पवन पासवान की पत्नी लक्ष्मी देवी, हरिकिशोर पासवान की पत्नी भूली देवी, शंभु पासवान की पत्नी समता देवी, चंद्रकिशोर पासवान की पत्नी देवकला देवी, गोपी पासवान की पत्नी रानी कुमारी, लालू पासवान की पत्नी निशा कुमारी, सिंहेश्वर पासवान की पत्नी विमला देवी, बालेश्वर पासवान की पत्नी शकीला देवी, लक्ष्मण पासवान की पत्नी चमचम देवी, लाल पासवान की पत्नी शर्मिला देवी तथा रामदेव पासवान के पुत्र बाबू प्रसाद पासवान शामिल हैं।

वासगीत पर्चा मिलने के बाद लाभुकों ने बिहार सरकार एवं अंचल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। अंचलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी पात्र भूमिहीन परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी योजना से वंचित न रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!