सिंघिया में हुई मारपीट में5लोग घायल3 डीएमसीएच रेफर
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत कुंडल 2पंचायत स्थित नवटोलिया ग्राम में जमकर हुई मारपीट में 5लोग घायल हो गया जिसे परिजनों ने इलाज करवाने हेतु सिंघिया पीएचसी में एडमिट करवाया उक्त घायल व्यक्ति की पहचान नवटोलिया ग्राम के स्वर्गीय कारी यादव के पुत्र संजय यादव ,विमल यादव ,स्वर्गीय ओपी यादव के पुत्र सुजीत यादव रुपेश यादव के पत्नी संजू देवी संजय यादव के पत्नी खुशबू देवी के रूप में किया गया है उपस्थित डॉक्टर अजय कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद 3व्यक्ति संजय यादव सुजीत यादव और विमल यादव का स्थिति गंभीर रहने पर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है ।इस घटना के बारे में सुधारी यादव ने बताया कि मेरी मां का निधन हो गया था उसी के क्रिया क्रम को लेकर बाजार जाने की तैयारी में था तो पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया जमीनी विवाद बताया और इस घटना से पूर्व भी मारपीट करने की बात बताया है ।इस मामले के संदर्भ में सिंघिया के थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मारपीट करने की जानकारी मिली है जांच पड़ताल की जा रही है दोषी के विरुद्ध विधि संवत कारवाई की जाएगी

Total Users : 10176095
Views Today : 4253