Explore

Search

September 13, 2026 8:20 am

सिंघिया में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, 5 लोग घायल — एक की हालत गंभीर

सिंघिया में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, 5 लोग घायल — एक की हालत गंभीर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया।
घायलों की पहचान हरदिया गांव के स्वर्गीय अकलू राय के पुत्र निर्मल राय, उनकी पत्नी शैल देवी, पवन राय की पत्नी रिंकू देवी, पुत्र मनीष कुमार राय तथा सुशांत कुमार राय के रूप में की गई है। पीएचसी में मौजूद डॉक्टर पंग माउसे के नेतृत्व में सभी का इलाज किया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, घायल निर्मल राय की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है।
घायल मनीष कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि दिलमोहन राय, संदीप राय सहित कई महिला-पुरुषों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह घटना हुई।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!