Explore

Search

June 21, 2026 9:40 pm

8करोड़ के ज्वेलर्स लुट मामला में एक अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार

8करोड़ के ज्वेलर्स लुट मामला में एक अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ ने कारवाई करते हुए समस्तीपुर से एक अंतर्राज्यीय कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ के बिजेंद्र कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है। उसकी गिरफ्तारी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से की गई है।

एसटीएफ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी अमन अगस्त 2023 में पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शॉप से हथियार के बल पर 8 करोड़ रुपये मूल्य की ज्वेलरी लूट मामले में वांछित चल रहा था। इस मामले में पुरूलिया नगर थाना में एफआईआर संख्या 137/23 दर्ज किया गया था। इसके उपर पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के जल्दा थाना, नगर थाना व बिहार के पटना जिला के कदमकुंआ थाना में भी लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!