Explore

Search

July 26, 2026 4:34 pm

जक्कनपुर में जूस दुकान संचालक पर हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जक्कनपुर में जूस दुकान संचालक पर हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में देर शाम जूस की दुकान लगाने वाले एक युवक पर 4–5 अज्ञात युवकों द्वारा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए PMCH भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, हमलावर घटना के बाद फरार हो गए। पूरी वारदात की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01) श्री अभिनव ने प्रेस को बताया कि—

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत भेजा गया

घायल युवक का उपचार PMCH में जारी है

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है

अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है

क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके

एसडीपीओ ने साफ कहा कि—
“अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

फिलहाल जक्कनपुर थाना पुलिस इस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!