Explore

Search

June 23, 2026 12:07 am

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने पटना में विशेष बैठक किया

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने पटना में विशेष बैठक किया

 

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने पटना समाहरणालय स्थित सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वरीय पदाधिकारीयों, पटना जिले के जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ताओं, उप समाहर्ताओं, अंचलाधिकारियों तथा संबंधित भूमि राजस्व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि सर्वेक्षण, राजस्व न्यायालयों तथा अतिक्रमण से संबंधित सभी मामलों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए।

जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!