Explore

Search

March 12, 2026 8:34 am

सिंघिया में पीएम आवास योजना के लाभुकों का सत्यापन कार्य शुरू

सिंघिया में पीएम आवास योजना के लाभुकों का सत्यापन कार्य शुरू

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुकों का सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने बताया कि सरकार के निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सत्यापन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ वास्तव में पात्र और जरूरतमंद परिवारों को ही मिले। उन्होंने बताया कि जिनके पास पक्का मकान नहीं है, जो सामाजिक-आर्थिक सर्वे के मानकों पर खरे उतरते हैं और जिनकी आय सीमित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाना है।
उन्होंने यह भी कहा कि सत्यापन के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अपात्रता पाए जाने पर संबंधित मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि योजना में पारदर्शिता बनी रहे और कोई भी योग्य लाभुक वंचित न रहे।
पीएम आवास योजना के लाभ, पात्रता और सत्यापन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए पी न्यूज पर पूरा वीडियो देखें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!