बिहार सरकार नई योजना 2026
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए सहमति की अंतिम तिथि 28 फरवरी
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर निःशुल्क सोलर पैनल लगवाने का अवसर दिया जा रहा है। इस योजना में सहमति देने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ता SUVIDHA App के माध्यम से अपनी सहमति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समयसीमा के भीतर सहमति देने वाले उपभोक्ताओं को घर की छत पर सोलर पैनल स्थापना का लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रशासन ने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते ऐप के माध्यम से अपनी सहमति दर्ज करें, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके






Total Users : 10061810
Views Today : 651