Explore

Search

February 16, 2026 9:44 am

ताजा खबर ,भीषण सड़क हादसा में 5लोगो की मौ “त

ताजा खबर ,भीषण सड़क हादसा में 5लोगो की मौ “त

जयपुर के पास भीषण सड़क हादसा: खाटूश्यामजी दर्शन को जा रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत
जयपुर के नजदीक चाकसू क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने पांच परिवारों को उजाड़ दिया। जबलपुर से उज्जैन होते हुए खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की कार तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई, जिससे सभी पांच लोगों की मौत हो गई।
हादसे का पूरा घटनाक्रम
जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शनिवार अल सुबह टिगरिया मोड़ के पास कार आगे चल रहे बजरी से भरे ट्रेलर में जा घुसी। दुर्घटना में महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक भीलवाड़ा निवासी सत्यनारायण को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है। शवों को चाकसू मोर्चरी में रखवाया गया है, जहाँ परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
थानाधिकारी मनोहरलाल के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लंबी दूरी तक लगातार ड्राइव करने के कारण चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई।
सभी पड़ोसी थे, साथ निकले थे यात्रा पर
इस दर्दनाक हादसे में शानू सूकरवार (25), अनुराग रजक (27), पीयूष राय (26), राहुल रजक (27) और रेशमा श्रीवास्तव (54) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सभी मृतक एक-दूसरे के पड़ोसी थे और श्रद्धा भाव से धार्मिक यात्रा पर निकले थे।
इस घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!