Bihar Swachhata News: सिंघिया प्रखंड में WPU संचालन पर बड़ा फैसला, स्वच्छता कर्मियों को प्रशिक्षण
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड कार्यालय में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को सफल बनाने हेतु विशेष उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में ग्राम पंचायत राज विष्णुपुर डीहा ,विष्णुपुर क्योटहर ,जहांगीरपुर सहित अन्य पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने की।
घर-घर कचरा उठाव और WPU संचालन पर प्रशिक्षण
कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक मो. सोहराब आलम द्वारा कर्मियों को घर-घर कचरा उठाव, उसके निपटान एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) के प्रभावी संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जैविक खाद निर्माण और उसके विक्रय पर भी विशेष जोर दिया गया।
उपभोक्ता शुल्क और स्वच्छ पंचायत पर चर्चा
बैठक में वार्ड स्तर पर प्रत्येक घर से 30 रुपये उपभोक्ता शुल्क संग्रह करने तथा संचित राशि के समुचित प्रबंधन पर चर्चा हुई। बताया गया कि संग्रहीत राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा संबंधित कर्मियों को प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा, जबकि शेष 50 प्रतिशत राशि से आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी।
स्वच्छता कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित
पंचायतों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में सभी स्वच्छता कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में स्वच्छता पर्यवेक्षक अमन कुमार सिंह, आरती, जय जय राम हीरामणि चौपाल कारी राय दीपक कुमार धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।






Total Users : 10064607
Views Today : 478