Samastipur Road Accident: सिमरिया घाट से लौट रहे 9 श्रद्धालु घायल, टेम्पू-पिकअप की जोरदार टक्कर
Samastipur के शिवाजीनगर में भीषण सड़क हादसा। सिमरिया घाट से लौट रहे 9 श्रद्धालु घायल, न्यू एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, 9 श्रद्धालु गंभीर
बिहार के Samastipur जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सागी चौक के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु Simaria Ghat से गंगा स्नान कर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि बेगूसराय की ओर से आ रहे टेम्पू और रोसड़ा की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पू के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
कौन-कौन घायल?
हादसे में घायल श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से शामिल हैं:
गंगा प्रसाद मंडल
पवन शर्मा
बुली देवी
रामदुलारी देवी
राजकुमारी देवी
जीवछ भगत
बुधनी देवी
एवं अन्य दो लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई घायलों के हाथ-पैर टूट गए हैं और कुछ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों और ‘ऑक्सीजन मैन’ की तत्परता
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। समाजसेवी सिकन्दर आलम, जिन्हें इलाके में ‘ऑक्सीजन मैन’ के नाम से जाना जाता है, तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।
सभी घायलों को न्यू एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह हो सकती है।






Total Users : 10065917
Views Today : 687