Explore

Search

March 2, 2026 11:36 am

सिंधिया प्रखंड क्षेत्र के राजघाट गांव में राम कथा यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया!

सिंधिया प्रखंड क्षेत्र के राजघाट गांव में राम कथा यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया!

 

वरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार सिंह 

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के राजघाट गांव में राम कथा यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया!कथा वाचिका सुश्री अनुष्का पाठक द्वारा दश दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा एवं स्थानीय सांसद राजेश कुमार वर्मा  तथा बैजनाथ झा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर  रविवार को किया गया ! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने जय श्री राम जय घोष के साथ अपना संबोधन प्रारंभ किया! सांसद कुछ पल के लिए मंच पर चढ़ते ही भक्ति मय वातावरण में कथा वाचक बन गए! राम जी के साथ साथ हनुमान जी की महत्ता को भी दर्शाया!अपने संबोधन में वर्मा जी ने आयोजन समिति एवं पुजारी जी को ढेर सारी बधाई दिया!लोजपा सांसद राजेश वर्मा ने आगामी होली महा पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारा से मनाने कि अपील करते हुए आम जनों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं! कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में बैजनाथ झा,पिंकी सिंह, त्रिभुवन कुमार , संदीप पाटील, संजय सिंह, जगजीत सिंह, मनोज ,अमरजीत यादव, उमाकांत राय, प्रमोद यादव, लालन मुखिया, बिंदेस्वर सदा, सुशील यादव,रामनाथ मुखिया,रामसेवक मुखिया समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे!मंच संचालन रतन लाल कर रहे थे!धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव ने किया!

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!