Explore

Search

March 14, 2026 4:17 pm

बिहार में मानवता को शर्मसार करने की घटना किया गया है

बिहार में मानवता को शर्मसार करने की घटना किया गया है

 

बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक घटना सामने आई है. यह घटना 12 मार्च को हुई, जब पीड़िता सरकारी स्कूल से परीक्षा देकर अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी. रास्ते में सुनसान जगह पर चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और नशीला पदार्थ लगे कपड़े से मुंह बांधकर बेहोश कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने उसे अगवा कर एक सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया.

सहेली ने दी परिवार को सूचना: पीड़िता के साथ चल रही उसकी सहेली घटना देखकर घर भागी और परिजनों को पूरी घटना बताई. परिवार वाले मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी चार आरोपी फरार हो चुके थे. पीड़िता के परिवार ने तुरंत फतेहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और फोरेंसिक साक्ष्यों की मदद से जांच शुरू की.

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी: फतेहपुर थाने में पॉक्सो एक्ट के साथ अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. चार आरोपियों में से तीन की पहचान हो चुकी है, जबकि एक अज्ञात है. जानकारी के अनुसार, आरोपियों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं. पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी कि अगर परिवार ने किसी को बताया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी.

समाज में आक्रोश: इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोग पुलिस से तेज कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. ऐसी घटनाएं नाबालिगों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती हैं.

पीड़िता का बयान दर्ज: पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कराया है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच को गोपनीय रखा जा रहा है ताकि पीड़िता की पहचान सुरक्षित रहे. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही दबोचा जाएगा और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी: फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चिह्नित स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है. फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.इस तरह की घटना सामने आई है. इसकी प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है. फोरेंसिक की मदद से छानबीन की जा रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चिह्नित स्थानों पर लगातार छापेमारी हो रही है.” -मनोज कुमार, थानाध्यक्ष फतेहपुर

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!