Explore

Search

March 29, 2026 10:09 pm

सुदूर गांवों के मेधावी छात्रों ने मैट्रिक में लहराया परचम, पूरे प्रखंड में जश्न का माहौल

सुदूर गांवों के मेधावी छात्रों ने मैट्रिक में लहराया परचम, पूरे प्रखंड में जश्न का माहौल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रविवार को घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में शिवाजीनगर प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद यहां के मेधावियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। परिणाम घोषित होते ही पूरे प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई और सफल विद्यार्थियों के घरों में जश्न का माहौल बन गया।
प्रखंड के परसा गांव निवासी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परसा के छात्र आदर्श कुमार ने 477 अंक प्राप्त कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मजदूर परिवार से आने वाले आदर्श के पिता बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं, जबकि माता प्रमिला देवी गृहिणी हैं। आर्थिक अभाव के बावजूद आदर्श ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। वह महज चार अंकों से स्टेट टॉप-10 में स्थान बनाने से चूक गए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बबीता कुमारी राय ने बताया कि आदर्श अत्यंत सरल और मेधावी छात्र है तथा आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहता है।
इसी प्रकार नौआपोखर निवासी उमेश प्रसाद राय के पुत्र कन्हैया कुमार ने 471 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वह भी टॉप-10 की सूची से केवल 10 अंकों से पीछे रह गए। कन्हैया उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बल्लीपुर के छात्र हैं।निशांत कुमार 470, रोहन कुमार 457, राजकिशन कुमार 416, पुष्पम कुमार चौधरी 440, कुंदन कुमार 436, अंशु कुमारी 427, रुचि कुमारी 413, अर्चना कुमारी 390, संतोषी कुमारी 386, सुप्रिया कुमारी 379, कनिष्क 358, दसौत गांव निवासी प्रधान शिक्षक नीलू कुमारी एवं शिक्षक पारस नाथ महाराज के पुत्र मयंक वैभव 352 अंक, विवेक कुमार 438,सत्यम कुमार 437,दिलखुश कुमार 422,
सपना कुमारी 419,कन्हैया पंडित 414,विकास कुमार 413,सत्यम कुमार 411,संतोषी कुमारी 402, प्रिया कुमारी 465,प्रियंजलि कुमारी 450,,ऋतुराज कुमार 457, आदित्य कुमार 438, दिलखुश 435, अंकिता कुमारी 418, सोनम कुमारी 414, राहुल 411, प्रीतम 406, अमन 405
दीपक ठाकुर 392, दिलखुश कुमार 435, प्रीतम कुमार 398, लक्ष्मी पासवान 422, रमन 448, नंदनी कुमारी 448, खुशी कुमारी 433, अंकिता कुमारी 418, रोहन कुमार 457, विजय कुमार 455, नैंसी कुमारी 424, कुश कुमार 418, लक्ष्मी कुमारी 412, अंशु कुमारी 406
अमन कुमार 313 सत्यम कुमार 309, हरिओम कुमार 370, सोनाक्षी कुमारी 386, अंजली कुमारी 357, शिवम कुमार 397, दीपक कुमार 344, कृष्ण कुमार 342, साधना 325, शिवम कुमार 355, सोनी कुमारी 348 ,
नीतीश कुमार 470, हिमांशु 461, प्रिंस कुमार 464, उज्जवल कुमार झा 433, अंकुश कुमार 431, मुरारी चौधरी 415, बृजेश कुमार झा 436, कृष्ण कुमार झा 410, मुन्नी कुमारी 372 अंकों के साथ मैट्रिक की परीक्षा पास की है। बच्चों की सफलता देख परिजन, शिक्षकों सहित संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में जश्न का माहौल है। बच्चों की सफलता पर बीईओ रामजन्म सिंह, पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, एचएम मदन कुमार, संगीता कुमारी, मोहम्मद अब्दुल्ला, सतनारायण आर्य, बबीता कुमारी राय, रविंद्र कुमार, शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, राज नारायण, भवन निर्माण विभाग उप सचिव ललित कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, हीरानंद झा, संतोष कुमार, पूर्व प्राचार्य कुंडेश्वर सिंह, टीपू चौधरी, अनिल कुमार, ललित कुमार सिंह, अमरेश कुमार, विकेश कुमार सिंह सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!