गुरुआरा की पार्वती देवी को श्रद्धांजलि, द्वादशा पर आयोजित सभा में उमड़ा जनसैलाब
बिहार के समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत गुरुआरा गांव की निवासी सह पूर्व मुखिया शिवजी ठाकुर की पत्नी पार्वती देवी के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। विगत सप्ताह हार्ट फेल होने से उनका निधन हो गया था। उनके निधन के बाद सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।
पार्वती देवी अपने मिलनसार स्वभाव, कुशल शिक्षिका और प्राथमिक शिक्षक संघ की सक्रिय नेत्री के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने वर्षों तक दलित बस्तियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। इसके अलावा वे हर वर्ष ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़े और कंबल वितरण कर समाजसेवा का मिसाल पेश करती थीं।
शनिवार की शाम उनके द्वादशा के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सभा की अध्यक्षता उप मेयर रामबालक पासवान ने की, जबकि संचालन पैक्स अध्यक्ष अरविन्द राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मुखिया शिवजी ठाकुर ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि पार्वती देवी एक लोकप्रिय समाजसेवी, गरीबों की सच्ची हमदर्द और चर्चित शिक्षाविद थीं, जिनकी कमी समाज को हमेशा खलेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, उप मेयर रामबालक पासवान, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, शिक्षक गंगा यादव, पैक्स अध्यक्ष अरविन्द राय, लोजपा नेता नीरज भारद्वाज, अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित






Total Users : 10090353
Views Today : 1191