Explore

Search

September 22, 2026 2:45 pm

सिंघिया पुलिस को मिली सफलता, पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

सिंघिया पुलिस को मिली सफलता, पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण कर शादी करने के मामले में दर्ज पॉक्सो एक्ट के आरोपी को सिंघिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेगूसराय जिले के छौराही थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव निवासी मोहम्मद मुस्तफा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी के खिलाफ सिंघिया थाने में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आज सोमवार को पुलिस आरोपी को सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लेकर पहुंची, जहां उसकी फिटनेस संबंधी मेडिकल जांच कराई गई।

इस संबंध में सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की मेडिकल जांच कराई जा रही है। मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!