Explore

Search

July 26, 2026 8:19 am

सिंघिया में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर कल होगा विशाल प्रदर्शन

सिंघिया में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर कल होगा विशाल प्रदर्शन

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को सिंघिया बाजार में विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज सोमवार को पूरे क्षेत्र में माइकिंग कर लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व रेवती रमन सिंह, अमित कुमार सिंह और विशाल कुमार कर रहे हैं। आयोजकों ने सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचलाधिकारी सरिता रानी, थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता तथा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंस कुमार को लिखित सूचना भी सौंप दी है।

आयोजकों ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा तथा इस दौरान बाजार की दुकानें भी बंद रहेंगी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डिग्री कॉलेज की स्थापना सिंघिया मुख्यालय में होनी चाहिए। कुंडल-2 पंचायत के बसुआ गांव में अस्थायी रूप से प्रस्ताव स्वीकृत होने पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस मांग के समर्थन में प्रखंड के कई पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड पार्षदों ने भी शिक्षा विभाग और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कॉलेज निर्माण सिंघिया में कराने की मांग की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!