Explore

Search

July 27, 2026 9:24 pm

सिंघिया में डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर जांच करने पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी व एसडीओ

सिंघिया में डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर जांच करने पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी व

समस्तीपुर। सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने विभिन्न संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान समस्तीपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय नीरपुर भाररिया तथा सिंघिया नगर पंचायत स्थित केजी एकेडमी महाविद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डिग्री कॉलेज स्थापना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की बिंदुवार जांच की। उन्होंने सड़क संपर्क, यातायात सुविधा, परिवहन व्यवस्था, सुरक्षा, भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध भूमि तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की और स्थल की उपयुक्तता का आकलन किया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह तथा अंचलाधिकारी सरिता रानी भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी अपनी राय रखी। पूर्व उप प्रमुख रौशन सिंह, भाजपा नेता कौशल कुमार सिंह, गोपाल सिंह, मिथिलेश सिंह, शिक्षक राणा प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने सिंघिया मुख्यालय में ही डिग्री कॉलेज की स्थापना को समय की मांग बताते हुए जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!