Explore

Search

June 8, 2026 12:19 am

मुख्यमंत्री का नगर से नजर फेरना दर्शाता है, गावों की रुपरेखा को एकीकृत कर मंडी मे उतार -चढ़ाव को एकरूपता दे

मुख्यमंत्री का नगर से नजर फेरना दर्शाता है, गावों की रुपरेखा को एकीकृत कर मंडी मे उतार -चढ़ाव को एकरूपता दे

 

 

हल्द्वानी| मुख्यमंत्री धामी का हल्द्वानी ग्रामीण नगर के उत्थान को नजर फेरना यह दर्शाता है, हल्द्वानी मे बढ़ रही आबादी को देखते भार काम करने को लालादूंगी, लालकुआं को विकसित किया जाना है. हल्द्वानी के ज़ीरो पॉइंट से ग्रामीण नगर से लगे भीमताल गांव के ब्लाक को विकसित ग्रामीण क्षेत्र का दर्जा पाने, नागरिकों की आजीविका को सरकार से संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारे. कई जनप्रतिनिधि इस बात को कहते है, विधायिकी सीट को ग्रामीण गांव का दर्जा दिया जाना, गांव की रुपरेखा को ख़त्म करना है. वह गांव अब नगरीय रूप ले चुके है.

 

इस बात पर भी नजर करे तो पाते है, हल्द्वानी के ज़ीरो पॉइंट से कालाढूंगी, लालकुआं, भीमताल मे सरकार की एकल योजनाओ से पात्र लाभान्वित हुऐ है. लघु उद्योग, कुटीर उद्योग अपना कर साल, मोज़े, दस्ताने एवं सजावटी वस्तुओ की आपूर्ति कर हाथकर्धा कला को जिवंत रखना है.

 

 

मुख्यमंत्री की पहल से बदली ज़िंदगी: एकल महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाए मजबूत कदम

 

उत्तराखंड सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित “मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना आज जनपद नैनीताल की महिलाओं के लिए नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है। यह योजना विशेष रूप से अविवाहित, तलाकशुदा, निराश्रित एवं दिव्यांग एकल महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

 

इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थियों को 75% तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है, जबकि शेष 25% राशि स्वयं लाभार्थी द्वारा निवेश की जाती है। योजना के तहत महिलाओं को अधिकतम ₹2 लाख तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें।

 

धामी सरकार की पहल से जनजातीय क्षेत्रों में बदलाव की बयार, बुक्सा परिवारों को मिल रही नई आजीविका जनजातीय विकास को मिली नई दिशा

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में NABARD के सहयोग से जनपद नैनीताल के रामनगर विकासखंड में जनजातीय विकास निधि (TDF) परियोजना के अंतर्गत बुक्सा जनजाति के परिवारों के लिए सतत आजीविका विकास के व्यापक कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

 

लगभग ₹2.50 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना में NABARD द्वारा करीब ₹1.55 करोड़ का अनुदान प्रदान किया गया है। परियोजना को 10 सितम्बर 2025 को स्वीकृति मिली थी और वर्तमान में इसका क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है।

इस योजना के तहत रामनगर ब्लॉक के थारी, राजपुर, पिपलसाना, बेरिया एवं ललितपुर गांवों के जनजातीय परिवारों को सीधे लाभान्वित किया जा रहा है।

 

 

धामी सरकार के विज़न से सशक्त हुई ग्रामीण महिलाएं: भीमताल की ‘बाखली’ ग्राम दुकान बनी आत्मनिर्भरता की नई पहचान

 

 

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की एक सशक्त मिसाल 19 मई 2026 को विकासखंड भीमताल में “बाखली” नामक ग्राम दुकान के शुभारंभ के रूप में सामने आई।

नाबार्ड के सहयोग से स्थापित यह ग्राम दुकान “दक्ष स्वयं सहायता समूह” को प्रदान की गई है, जिसका क्रियान्वयन मेनवस संस्था द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें क्षेत्र की लगभग 50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

“बाखली” ग्राम दुकान में स्थानीय स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित और विक्रय हेतु रखा गया है। इनमें ऐपण कला आधारित उत्पाद, रिंगाल शिल्प, जूट उत्पाद, अचार, शहद, मोटे अनाज (मिलेट्स), दालें, सिलबट्टे का पिसा नमक एवं अन्य पारंपरिक खाद्य सामग्री शामिल हैं। यह सभी उत्पाद स्थानीय समूहों से क्रय कर बाजार तक पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को सीधे आय का स्रोत मिल रहा है।

 

 

राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी अल्मोड़ा में हुआ सम्पन्न

 

 

इस वर्ष के लिए 32 संस्थानों, संगठनों, व्यक्तियों, समूहों को उनके द्वारा किए गए नवाचारी एवं सतत पहलों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय एसडीजी की वार्षिक रैंकिंग में 6 जनपदों को शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इसमें जनपद नैनीताल भी सामिल है, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीजी अचीवर्स अवार्ड समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह अवसर उन सभी व्यक्तित्वों और संस्थाओं को सम्मानित करने का है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य एवं समाजहित में अनुकरणीय योगदान दिया है। उन्होंने सभी महानुभावों एवं संस्थाओं का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि ऐसे कर्मयोगियों के बीच उपस्थित होना उनके लिए गौरव का विषय है, जिन्होंने अपने समर्पण, परिश्रम और संकल्प के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य किया है।

 

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य को प्रत्येक वर्ष अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन जब पर्यावरण और विकास साथ-साथ चलते हैं तभी संतुलित एवं स्थायी विकास संभव होता है। यदि दोनों अलग-अलग हो जाएं तो विकास अधूरा रह जाता है। इकोलॉजी और इकोनॉमी की इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!