मुहर्रम पर्व को लेकर सिंघिया प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील गांवों का BDO और थाना प्रभारी ने किया भ्रमण
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सिंघिया विवेक रंजन एवं थाना प्रभारी सिंघिया श्याम कुमार मेहता ने संवेदनशील मुस्लिम टोला क्षेत्रों का भ्रमण किया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने महरा पंचायत के सोनमनी गांव एवं हरदिया पंचायत के बहुदुरा गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
BDO एवं थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।
भ्रमण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का आग्रह किया।



Total Users : 10130248
Views Today : 14