SDO ,DSP कि अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर सिंघिया में निकाला गया फ्लैग मार्च
समस्तीपुर आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा एवं एसडीएम संदीप कुमार ने किया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांति, भाईचारा एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
फ्लैग मार्च सिंघिया बाजार सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों को यह संदेश दिया गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। डीजे नहीं बजाना है सरकारी गाइड लाइन के अनुसार पर्व मनाना है
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन, अंचलाधिकारी सरिता रानी, थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता, पुलिस पदाधिकारी सुभाष यादव,सुरेश यादव संजय कुमार सिंह समेत कई पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।



Total Users : 10132531
Views Today : 3282