मुहर्रम पर्व को लेकर सिंघिया थाना परिसर में विशेष बैठक आयोजित
समस्तीपुर जिले के सिंघिया में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सिंघिया थाना परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता अंचलाधिकारी सरिता रानी ने की।
बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
खासकर सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाह फैलाने से बचने तथा किसी भी सूचना की सत्यता की जांच किए बिना उसे साझा नहीं करने की अपील की।



Total Users : 10132509
Views Today : 3218