Explore

Search

September 12, 2026 10:42 am

मुहर्रम पर्व को लेकर पातो बेलाही में शांति समिति की बैठक

मुहर्रम पर्व को लेकर पातो बेलाही में शांति समिति की बैठक

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज नीरपुर भरड़िया के पातो बेलाही गांव में आज गुरुवार को मुहर्रम पर्व को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन अंचलाधिकारी सरिता रानी और थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बैठक किया गया उक्त बैठक में ग्रामीण बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्ति समेत कई कर्मी लोग उपस्थित थे उक्त बैठक में गांव के विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी भाग लिया और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि मुहर्रम केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव और एकता का भी प्रतीक है। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने लोगों से अपील किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की सलाह दी गई।
ग्रामीणों ने एक स्वर में मुहर्रम पर्व को परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प लिया। बैठक में युवाओं से विशेष रूप से अनुशासन बनाए रखने, जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग का पालन करने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की गई।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने आपसी सहयोग, भाईचारा एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेते हुए मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा जताया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!