Explore

Search

September 12, 2026 11:29 am

सिंघिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जगन्नाथपुर में 370.455 लीटर विदेशी शराब बरामद

सिंघिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जगन्नाथपुर में 370.455 लीटर विदेशी शराब बरामद

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि जगन्नाथपुर चिमनी के समीप बैजनाथ साह के बगीचे में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बगीचे से लावारिस अवस्था में अलग-अलग कंपनियों एवं विभिन्न आकार की कुल 370.455 लीटर विदेशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर मौके से फरार हो गए, जिससे किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

पुलिस ने बरामद शराब को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया और मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही शराब तस्करी में शामिल लोगों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच और छापेमारी तेज कर दी गई है।

सिंघिया के थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आम लोगों से भी अपील कर रही है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या तस्करी की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!