Explore

Search

July 7, 2026 12:10 am

बांका में दिनदहाड़े डबल मर्डर: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को गोलियों से भूना

 

बांका में दिनदहाड़े डबल मर्डर: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को गोलियों से भूना

बांका: बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव में रविवार शाम दिनदहाड़े दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक से लौट रहे दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।

मृतकों की पहचान धर्मराय गांव निवासी गुंजन सिंह (40) और सिट्टू सिंह (35) के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली में मजदूरी करते थे और कुछ दिन पहले ही गांव लौटे थे। घटना के समय उनके साथ एक तीसरा युवक भी था, जो जान बचाकर मौके से भाग निकला।

सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस, एसपी अमितेश कुमार, एसडीपीओ और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।

एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया सुनियोजित हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!