*समस्तीपुर: “खवास टोल” नाम से आहत ग्रामीण, गांव का नाम “कैलाशपुरी” रखने की मांग*
*समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत फुलहारा अंतर्गत “खवास टोल” गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से गांव का नाम बदलने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि “खवास टोल” नाम सामाजिक रूप से उचित नहीं है और इससे ग्राम वासियों को हीन भावना का सामना करना पड़ता है।
*क्या है मामला:*
ग्राम पंचायत फुलहारा के वार्ड-15 वार्ड 14 का कुछ भाग स्थित खवास टोल, पोस्ट- काले नरपत नगर, थाना- हसनपुर, जिला- समस्तीपुर, पिन- 848206 के निवासियों ने जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर को एक आवेदन सौंपा है।
आवेदन में कहा गया है कि कालांतर में जमींदारी के समय इस गांव का नाम “खवास टोल” रख दिया गया था। लेकिन अब यह नाम ग्रामीणों को अच्छा नहीं लगता। इसी कारण पूरा गांव एकजुट होकर गांव का नाम बदलकर *”कैलाशपुरी”* करना चाहता है।
*पहले भी कर चुके हैं प्रयास:*
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं।
1. कमिश्नर कार्यालय, दरभंगा – स्पीड पोस्ट नं. EF568095963IN
2. राजस्व मंत्री कार्यालय, पटना – स्पीड पोस्ट नं. EF568095858IN दिनांक 04/03/2015
3. मुख्यमंत्री कार्यालय, पटना – स्पीड पोस्ट नं. EF568095742IN
लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हाल ही में महावीर स्थान के प्रांगण में हुई गांव की बैठक में सर्वसम्मति से “कैलाशपुरी” नाम रखने का निर्णय लिया गया।
*जनप्रतिनिधियों का समर्थन:*
इस मांग को मुखिया *गीता देवी*, सरपंच *रीतू* *देवी* पंचायत समिति सदस्य *आशा देवी*, वार्ड सदस्य *सीता देवी* और140 हसनपुर के विधायक *राजकुमार राय* ने भी समर्थन दिया है। आवेदन पर सभी के हस्ताक्षर और मोहर लगे हैं। साथ ही स्थानीय ग्रामीण योगेंद्र महतो, चंद्रवली महतो. लक्ष्मी महतो सुनील गिरी जदयू पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार राय शिक्षक राम उत्तिम महतो शिक्षक विद्यानन्द शास्त्री लालन महतो लाल बाबू महतो.युगेश्वर महतो गुलाब कुमार महतो लालन कुमार महतो दिलीप महतो रामजतन महतो सिकन्दर राम मिश्री शाह मनटून महतो जगदीश महतो राजेश महतो बिजेन्द्र महतो कुशेश्वर राम जीवछ राम रामबिलास राम. घूरन राम रामकल्याण महतो . बैजू कुमार महतो.मदन महतो.आलिजन अली मोहम्मद जहांगीर.रामबली महतो रामकुमार महतो.चन्दन कुमार महतो रामप्रवेश महतो सुनील कुमार महतो महावीर महतो चन्देश्वर महात्मा बिमलेश महतो बेचन महतो नीतीश कुमार राय ताड़केश्वर महतो अजीत कुमार राय लालो शर्मा इत्यादि ग्रामीणों ने भी हस्ताक्षर कर अपनी सहमति दी है।
*ग्रामीणों की मांग:*
ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से “व्यापक सामाजिक एवं जनहित” में खवास टोल का नाम बदलकर “कैलाशपुरी” करने की अधिसूचना जारी करने की प्रार्थना की है।

Total Users : 10161280
Views Today : 129