Explore

Search

October 7, 2026 10:09 am

समस्तीपुर में प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी, विधायक ने पीएचसी पहुंचकर लिया जायजा

समस्तीपुर में प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी, विधायक ने पीएचसी पहुंचकर लिया जायजा

बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड अंतर्गत पररी गांव में बीती रात्री में  पूजा का प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को तत्काल इलाज के लिए बिथान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर हसनपुर विधायक राज कुमार राय बिथान पीएचसी पहुंचे और इलाजरत लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों की स्थिति और इलाज की जानकारी ली।

विधायक ने स्थानीय स्वास्थ्य पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला स्वास्थ्य पदाधिकारी से भी फोन पर संपर्क कर सभी मरीजों को बेहतर और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा।

विधायक राज कुमार राय ने बीमार लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। घटना के बाद गांव में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। प्रसाद खाने के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने के कारणों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!