बसुआ गांव निवासी अमीर यादव का निधन, RJD कार्यकर्ता जितेंद्र यादव के पिता थे
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत बसुआ गांव निवासी अमीर यादव का आज शनिवार, 22 अगस्त 2026 को निधन हो गया। उन्होंने दिन में करीब 2:30 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार एवं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
अमीर यादव राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद्र यादव के पूज्य पिता थे। उनके निधन पर परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
शोक व्यक्त करने वालों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Author: K k sanjay
Post Views: 667

Total Users : 10254232
Views Today : 2040