Explore

Search

October 7, 2026 10:14 am

सिंघिया अंचल में नहीं लगा साप्ताहिक जनता दरबार, लोगों में आक्रोश

सिंघिया अंचल में नहीं लगा साप्ताहिक जनता दरबार, लोगों में आक्रोश

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया अंचल कार्यालय में आज शनिवार, 22 अगस्त को जमीन संबंधी मामलों के निपटारे के लिए आयोजित होने वाला साप्ताहिक जनता दरबार नहीं लग सका। जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे कई लोगों ने इसको लेकर नाराजगी जताई।

सलहा की सुनैना देवी, लहरगाछिया के मोहम्मद सहजाद, बछूलिया के सुरेश शर्मा समेत कई फरियादी अंचलाधिकारी मोनी कुमारी द्वारा जारी नोटिस के आधार पर अपने जमीन संबंधी कागजात लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे थे। इन लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी और धूप के बावजूद वे निर्धारित समय पर जनता दरबार में पहुंचे, लेकिन कार्यालय पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि अंचलाधिकारी पटना चली गई हैं।

फरियादियों ने कहा कि यदि जनता दरबार स्थगित किया जाना था तो इसकी सूचना पूर्व में नोटिस या मीडिया के माध्यम से दी जानी चाहिए थी, ताकि लोगों को बेवजह परेशान होकर अंचल कार्यालय नहीं आना पड़ता।

इस संबंध में अंचलाधिकारी मोनी कुमारी ने बताया कि अचानक कोर्ट के कार्य से पटना जाना पड़ गया, जिस कारण शनिवार का जनता दरबार स्थगित करना पड़ा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!