Explore

Search

September 19, 2026 1:28 am

लगमा में संध्या दीप का भव्य आयोजन, पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए गए आशीर्वाद के दीये

लगमा में संध्या दीप का भव्य आयोजन, पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए गए आशीर्वाद के दीये

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत स्थित आदर्श मध्य विद्यालय लगमा दक्षिण के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर संध्या दीप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने मिलकर ‘संध्या दीप’ यानी आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और अभिभावकों की भी सहभागिता रही। मौके पर पूर्व मुखिया अरविंद कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक ज्वाला प्रसाद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल सिंह, उमेश प्रसाद सिंह, रमेश सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण एवं अभिभावक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त किया। आयोजन के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए एक-दूसरे का आभार जताया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!