Explore

Search

September 29, 2026 4:14 am

समस्तीपुर में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, तीन स्थलों पर खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

समस्तीपुर में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, तीन स्थलों पर खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

 

समस्तीपुर जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आज सोमवार को शुभारंभ हुआ। खेल विभाग, राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी।

खेल भवन सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ DDC सूर्य प्रताप सिंह, ADM ब्रजेश कुमार, ADM आपदा राजेश कुमार सिंह, सदर SDO राकेश कुमार, DSO अली इकराम, एडीएमओ अनुष्का श्रीवास्तव एवं जिला कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन HM अनंत कुमार राय ने कियातकर प्रज्वलन के बाद खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। इसके बाद DDC ने  नारियल  फोड़कर प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी जरिया है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।

तीन प्रमुख स्थलों पर होंगी प्रतियोगिताएं

जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि खेल भवन में कबड्डी, कुश्ती एवं योग, जबकि पटेल मैदान में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल और क्रिकेट ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में दौड़, वॉलीबॉल, खो-खो, कराटे, शतरंज, वुशु और हॉकी समेत विभिन्न खेल विधाओं को शामिल किया गया है। पहले दिन अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!