Explore

Search

September 29, 2026 3:36 am

हसनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 541 लीटर विदेशी शराब के साथ पिकअप जब्त

हसनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 541 लीटर विदेशी शराब के साथ पिकअप जब्त

 

समस्तीपुर: जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी पिकअप वाहन को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, दूधपुरा बाजार में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने पिकअप वाहन WB-13-5582 की तलाशी ली, जिसमें अलग-अलग ब्रांड की कुल 59 पेटियों में करीब 541 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस को देखते ही पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

बताया गया कि समस्तीपुर एसपी अरविन्द प्रताप सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर हसनपुर थानाध्यक्ष सुनील कांत ने पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। एसआई अमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में धर्मेन्द्र सिंह एवं पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को जब्त किया।

पुलिस फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां पहुंचाई जानी थी, इसकी भी जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!