Explore

Search

October 13, 2026 6:49 am

विभूतिपुर में चिकेन शॉप संचालक की गला रेतकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

विभूतिपुर में चिकेन शॉप संचालक की गला रेतकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया टेकुना चौक पर 27 सितंबर की शाम करीब 8 बजे अशोक दास की गला रेतकर हत्या कर दी गई। अशोक दास टेकुना चौक पर अशोक चिकेन शॉप नाम से दुकान चलाते थे।

मृतक की पुत्री के फर्दबयान के आधार पर विभूतिपुर थाना में कांड संख्या 469/26 दर्ज किया गया है। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत दो अभियुक्तों को नामजद किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह,समस्तीपुर, रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा एवं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त अमरजीत यादव, पिता उपेन्द्र यादव, निवासी पतैलिया, थाना विभूतिपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण मृतक और अभियुक्त के बीच पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। मामले में दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!