Explore

Search

September 29, 2026 3:33 am

सिवान में पूर्व प्रमुख के पति को दिनदहाड़े गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

सिवान में पूर्व प्रमुख के पति को दिनदहाड़े गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

 

बिहार के सिवान जिले के आंदर प्रखंड में सोमवार को अपराधियों ने पूर्व प्रमुख प्रतिभा गिरी के पति और शिक्षक किशोर कुमार गिरी को गोली मार दी। गोली उनकी कनपटी में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, एक शिक्षिका ने किशोर कुमार गिरी को स्कूल बुलाया था। स्कूल के एक कमरे में एक युवक और युवती के संदिग्ध गतिविधि करते देखे जाने की बात बताई गई। किशोर गिरी स्कूल पहुंचकर दोनों से पूछताछ करने लगे। इसी दौरान युवक ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया।

आरोप है कि साथियों के पहुंचने के बाद युवक वहां से भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली किशोर कुमार गिरी की कनपटी में जा लगी।

घायल शिक्षक को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर आंदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गोलीबारी के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!