Explore

Search

October 3, 2026 7:54 am

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विद्यालय में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विद्यालय में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित

 

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रसलपुर, सरायरंजन, समस्तीपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धापूर्वक एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष चन्द्र प्रसाद ने की, जबकि संचालन विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री प्रियरंजन झा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों ने दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाध्यापक मनीष चन्द्र प्रसाद ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के माध्यम से देशवासियों को एक नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ नेतृत्व से सार्वजनिक जीवन के लिए अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का “सत्य और अहिंसा” तथा शास्त्री जी का “जय जवान, जय किसान” का संदेश आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए उतना ही प्रासंगिक है।

प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे महापुरुषों को केवल जयंती के अवसर पर स्मरण करने के बजाय उनके विचारों को अपने दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाएं। सत्य बोलना, अनुशासन का पालन करना, स्वच्छता को अपनाना, श्रम का सम्मान करना, प्रकृति की रक्षा करना और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही इन महान विभूतियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पाठ्य-पुस्तकों से ज्ञान प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण की आधारभूमि भी है। विद्यार्थियों में सत्यनिष्ठा, संवेदनशीलता, अनुशासन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करना विद्यालय की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संगीत शिक्षक श्री प्रियरंजन झा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला तथा देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रमोद कुमार सहनी, नीरज कुमार, ललित कुमार, असगर अली, शिक्षिकाएँ गुड़िया कुमारी, कोमल कुमारी, राबिया बुशरा, राहिला नाज़, ज्योति भारती एवं विद्यालय सहायक चन्द्रमणी कुमार सूर्येश उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के संकल्प के साथ हुआ।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!