Explore

Search

October 3, 2026 3:54 am

पिता की ह’ त्या के मामले में पुत्र गिरफ्तार, सूरत से दबोचा गया आरोपी; कुल्हाड़ी से वार कर ह'” त्या का आरोप

पिता की ह’ त्या के मामले में पुत्र गिरफ्तार, सूरत से दबोचा गया आरोपी; कुल्हाड़ी से वार कर ह'” त्या का आरोप

समस्तीपुर। जिले के हलाई थाना क्षेत्र के दरबा गांव में जुलाई में हुई रघुवीर सहनी की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके पुत्र शिवशंकर कुमार सहनी को सूरत, गुजरात से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर अपने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, 26/27 जुलाई 2026 की रात दरबा निवासी रघुवीर सहनी की हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में हलाई थाना कांड संख्या 131/26, दिनांक 28 जुलाई 2026 को धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देश पर पटोरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर मामले की जांच की गई। मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त शिवशंकर कुमार सहनी को सूरत, गुजरात से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसके पिता के साथ अक्सर गाली-गलौज और विवाद होता था। घटना की रात वह सूरत से अपने गांव आया और बाहर सो रहे पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी पहले ही बरामद की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!