Explore

Search

October 3, 2026 3:51 am

मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी में बहकर आए 12 हिरणों का रेस्क्यू, VTR भेजे जाएंगे

मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी में बहकर आए 12 हिरणों का रेस्क्यू, VTR भेजे जाएंगे सभी

मुजफ्फरपुर: बिहार में बाढ़ के कारण इंसानों के साथ-साथ वन्यजीव भी प्रभावित हो रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के पारू और साहेबगंज इलाके में बाढ़ के पानी में फंसे 12 हिरणों को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

रेस्क्यू किए गए हिरणों में 4 नर और 8 मादा हैं। इनमें एक हिरण घायल अवस्था में मिला है, जिसका वन विभाग के चिकित्सक की निगरानी में इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी हिरणों को मुजफ्फरपुर के शेरपुर स्थित वन विभाग कार्यालय अरण्य विहार में रखा गया है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घायल हिरण के उपचार और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 12 हिरणों को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) भेजा जाएगा।

रेस्क्यू अभियान पूर्वी रेंज के रेंजर विकास कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में वनरक्षी राबिन कुमार, सूरज कुमार, शशिशेखर और मोती सहनी शामिल रहे।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में वन्यजीवों के बहकर आने की सूचना पर वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और सूचना मिलते ही टीम भेजकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!