Explore

Search

October 3, 2026 3:54 am

कल्याणपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अपराधकर्मी लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

कल्याणपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अपराधकर्मी लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

 

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अपराधकर्मियों को एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 30 सितंबर 2026 की शाम गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जनता चौक के निकट राजा कुमार की नर्सरी के बगल में स्थित काश की झोपड़ी में तीन युवक एक साथ ताश खेल रहे थे। पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर ऋतिक सोनी उर्फ गोलू, अनमोल रतन और विक्रम कुमार, तीनों निवासी लदौरा, को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल और 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा मौके से ताश की पत्ती भी बरामद की गई।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!