Explore

Search

October 3, 2026 3:50 am

उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर  की अध्यक्षता में “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित

 

उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर  की अध्यक्षता में “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित

आज दिनांक 02.10.2026 को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, स्वच्छता कर्मियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले केवस निजामत ग्राम पंचायत के मुखिया एवं किशनपुर यूसुफ ग्राम पंचायत के मुखिया को विशेष रूप से स्वच्छता सम्मान/प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में नमामि गंगे “स्वच्छता ही सेवा-2026” विशेष अभियान (दिनांक 02.10.2026 से 31.10.2026 तक) का विधिवत शुभारम्भ किया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए स्वच्छता अभियान एवं जन-भागीदारी:

उल्लेखनीय है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दिया गया। इसके तहत सभी प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान, श्रमदान, हाट-बाजारों व धार्मिक स्थलों की सफाई, तथा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। ग्रामीण स्तर पर आमजनों, जनप्रतिनिधियों और स्वच्छता दूतों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जल स्रोतों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उप विकास आयुक्त का संदेश:

समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने स्वच्छता को व्यावहारिक जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया है। उन्होंने जिले के सभी ग्राम पंचायतों, प्रखंड व जिला स्तरीय कार्यालयों, धार्मिक स्थलों एवं हाट-बाजारों में प्रति सप्ताह 2 घंटे तथा वर्ष में 100 घंटे का अनिवार्य सफाई अभियान/श्रमदान चलाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में उपस्थिति:

 

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (एडीएम), समस्तीपुर, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), समस्तीपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) श्री अली एकराम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री विष्णुदेव मंडल, श्री आशुतोष आनंद (निदेशक, डी०आर०डी०ए०), एवं श्री रजनीश कुमार (जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी) के साथ-साथ अन्य जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित रहे।

 

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!