Explore

Search

October 3, 2026 4:54 am

जहांगीरपुर में 5 महीने से खराब सोलर स्ट्रीट लाइट, ग्रामीणों में नाराजगी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

जहांगीरपुर में 5 महीने से खराब सोलर स्ट्रीट लाइट, ग्रामीणों में नाराजगी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

 

बिहार के।समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 में पिछले करीब पांच महीने से सोलर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। लाइट खराब रहने के कारण स्थानीय लोगों को रात के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने के लिए बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके बावजूद अब तक लाइट की मरम्मत नहीं कराई गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि वे लगातार टेक्नीशियन और संवेदक से सोलर लाइट ठीक कराने की मांग करते रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि बार-बार आश्वासन और बहानेबाजी के बावजूद पांच महीने बीत जाने के बाद भी लाइट चालू नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द खराब सोलर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि रात में लोगों को रोशनी की सुविधा मिल सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!