हसनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 242 लीटर विदेशी शराब बरामद
हसनपुर (समस्तीपुर)। हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलगढ़ से एक स्कॉर्पियो वाहन पर लदी 242 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की, जिसमें शराब बरामद हुई।
इस संबंध में हसनपुर थाना कांड संख्या 256/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस शराब की तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
Author: K k sanjay
Post Views: 91

Total Users : 10246665
Views Today : 975