धनतेरस दीपावली कालीपूजा और छठ पर जाम लगने से बीडीओ ने एसडीओ से दिन भारी वाहन परिचालन पर रोक लगाने तथा पुलिस कर्मी का प्रतिनियुक्ति की मांग किया है
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में आगामी धनतेरस, दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को देखते हुए सिंघिया बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने अनुमंडल पदाधिकारी, रोसड़ा को पत्र भेजा है।
उन्होंने बताया है कि सिंघिया बाजार के सुभाष चौक, बथान चौक एवं कलाली चौक पर भारी वाहनों के आवागमन और पर्व के दौरान बढ़ती भीड़ के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आम लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानी होती है।
बीडीओ ने जाम से निजात दिलाने के लिए सुबह 8 बजे के बाद शाम तक भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, सुभाष चौक, बथान चौक एवं कलाली चौक पर पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने तथा धनतेरस, दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर वन-वे व्यवस्था लागू करने का अनुरोध किया है।

Total Users : 10313115
Views Today : 2419