Explore

Search

November 25, 2026 8:45 pm

राजा कुमार कि आसाम में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, माता-पिता की पहले ही हो चुकी थी मौत; परिवार में मचा कोहराम

राजा कुमार कि आसाम में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, माता-पिता की पहले ही हो चुकी थी मौत; परिवार में मचा कोहराम

 

 

शिवाजीनगर

 

शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के घिवाही पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी 15 वर्षीय राजा कुमार का आसान में शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि राजा अपने ठेकेदार फूफा के यहां रहकर मजदूरी करता था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।मिली जानकारी के अनुसार, राजा के माता-पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। परिवार में चार बहनें और दो भाई हैं। चारों बहनों की शादी हो चुकी है। राजा दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता का नाम रोहित शर्मा बताया गया है।बताया जाता है कि पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल ले जाया गया था, जहां शुरुआत में उसकी पहचान नहीं होने के कारण उसे लावारिस घोषित कर दिया गया था। इसी बीच सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। शव को देखने के बाद उन्होंने राजा के रूप में उसकी पहचान की। इसके बाद परिजन शव को लेकर शिवाजीनगर प्रखंड स्थित उसके पैतृक गांव घिवाही पहुंचे, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

राजा की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले ही माता-पिता का साया खो चुके परिवार के लिए यह घटना बेहद दर्दनाक साबित हुई है। राजा की मौत के बाद उसकी बहनों और आसपास के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। राजा 5 महीना पहले आसाम गया था छठ पूजा में घर आने की तैयारी थी लेकिन वह घर नहीं आ सका। मजदूरी मांगने को लेकर हत्या का परिजनों ने आरोप लगाया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!