Explore

Search

November 25, 2026 8:46 pm

सिंघिया में बाइक चोरी की कोशिश करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, तलाशी में मिले 17 हजार रुपये नकद

सिंघिया में बाइक चोरी की कोशिश करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, तलाशी में मिले 17 हजार रुपये नकद

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना अंतर्गत बंगरहट्टा पंचायत स्थित बंगरहट्टा गांव में मोटरसाइकिल चोरी करने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम फारूक बताया है। उसके पास से तलाशी के दौरान 17 हजार रुपये नकद मिलने की बात सामने आई है।

 

बोलबम दास के घर से बाइक चोरी का प्रयास

 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बंगरहट्टा गांव के वार्ड संख्या 12 की है। बताया जाता है कि गांव निवासी बोलबम दास के घर से मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

 

डायल 112 की टीम ने लिया हिरासत में

 

घटना के बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए संदिग्ध को अपने कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 17,000 रुपये नकद बरामद होने की जानकारी मिली है।

 

 

हालांकि, बरामद नकदी के स्रोत और घटना में संदिग्ध की वास्तविक भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

पुलिस जांच के बाद होगा खुलासा

 

डायल 112 की टीम संदिग्ध व्यक्ति और बरामद नकदी को अपने साथ ले गई। थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर विधि संवत कारवाई की जाएगी

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!