गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडातोलन को लेकर सिंघिया बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक किया गया
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस के सु अवसर पर राष्ट्रीय तिरंगा झंडा तोलन को लेकर विशेष बैठक किया गया है प्रखंड कार्यालय, सिंघिया एवं प्रखंड मुख्यालय अवस्थित निम्न कार्यालय में गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर झंडोतोलन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जो निम्नवत है :-
1. प्रखंड मुख्यालय, सिंघिया (पार्क)
:- 09:20 (पूर्वाह्न)
2. प्रखंड मुख्यालय (कार्यालय)
:- 09:25 (पूर्वाहन)
3. व्यापार मंडल कार्यालय, सिंघिया
:- 09:45 (पूर्वाह्न)
4. बाल विकास परियोजना कार्यालय, सिंघिया
:- 09:50 (पूर्वाह्न)
5. कार्यालय नगर पंचायत, सिंघिया
:- 10:15 (पूर्वाह्न)
6. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिंघिया
:- 10:20 (पूर्वाह्न)
7. प्रखंड संसाधन केन्द्र, सिंघिया
:- 10:40 (पूर्वाह्न)
8. थाना, सिंघिया
:- 10:55 (पूर्वाह्न)
प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मी को निर्देश दिया गया कि गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर झंडोतोलन कार्यक्रम में ससमय भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।बैठक में सीडीपीओ मधु प्रियदर्शिनी ,प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू उप प्रमुख रिंकू सिंह व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह उर्फ दिलीप सिंह ,नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह बीसी मो0 सोहराव आलम के अलावे अन्य कई कर्मी उपस्थित थे






Total Users : 10062675
Views Today : 1824