Explore

Search

September 21, 2026 6:07 pm

नशा छोड़ो, खुशियों से नाता जोड़ो” संदेश के साथ  भोजपुर जिले में नशा मुक्ति दिवस मनाया गया

“नशा छोड़ो, खुशियों से नाता जोड़ो” संदेश के साथ  भोजपुर जिले में नशा मुक्ति दिवस मनाया गया।इस अवसर पर जिले में जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत रमना मैदान स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम से स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी से हुई। शिक्षा विभाग, जीविका, स्वास्थ्य विभाग एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय के सहयोग से मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, भोजपुर द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
डॉ. नेमीचंद शास्त्री कन्या +2 विद्यालय, आरा में निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। छात्रों ने अपने अभिभावकों से नशामुक्त बिहार का संकल्प भी दिलवाया।
अधिवेशन भवन, पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग समाहरणालय सभागार, भोजपुर में किया गया। इसमें जीविका दीदी, शिक्षा विभाग, मद्यनिषेध विभाग एवं समाहरणालय स्थित अन्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया।
जिले के सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाकर नशे के दुष्प्रभाव, जहरीली शराब से होने वाले नुकसान तथा स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी व्यापक रूप से दी गई। इन प्रयासों का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाने और स्वस्थ वातावरण स्थापित करना है।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!