Explore

Search

October 4, 2026 4:08 am

सिंघिया अंचल का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, कर्मियों को दिए कई निर्देश

सिंघिया अंचल का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, कर्मियों को दिए कई निर्देश

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया अंचल कार्यालय का आज शनिवार को समस्तीपुर के एडीएम (राजस्व) ब्रजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय में चल रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एडीएम ने कार्यालय में राजस्व से संबंधित कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव तथा आम लोगों से जुड़े मामलों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कर्मियों को कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।

बताया गया कि निरीक्षण के दौरान सिंघिया की अंचलाधिकारी मोनी कुमारी कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। उनके अनुपस्थित रहने के कारण कुछ बिंदुओं पर जांच-पड़ताल पूरी नहीं हो सकी। एडीएम ने उपलब्ध कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली और कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

मौके पर अंचल के वरीय कर्मी के अलावे मुरारी ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। एडीएम के औचक निरीक्षण से अंचल कार्यालय के कर्मियों में भी सक्रियता देखी गई।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!