सिंघिया में बच्ची को विषैले सांप ने काटा, डीएमसीएच रेफर
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया नगर पंचायत स्थित सिवैया गांव में आज शनिवार को एक बच्ची को विषैले सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लेकर पहुंचे।
पीएचसी में चिकित्सक डॉ. अविनाश तिवारी ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया।
सर्पदंश की घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार, बच्ची माधुरी कुमारी अपने घर के आंगन में फूल के नीचे दीपली बनाने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद किसी विषैले सांप ने उसे काट लिया। सर्प के काटने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।
बच्ची की पहचान सिवैया गांव निवासी शशिभूषण मालाकार की पुत्री माधुरी कुमारी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

Total Users : 10248817
Views Today : 924