Explore

Search

July 10, 2026 10:37 pm

फुलहरा पंचायत में ढाई साल से कार्यरत महिला स्वच्छता कर्मियों को हटाने का आरोप, बकाया मजदूरी भुगतान की उठी मांग

फुलहरा पंचायत में ढाई साल से कार्यरत महिला स्वच्छता कर्मियों को हटाने का आरोप, बकाया मजदूरी भुगतान की उठी मांग

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत फुलहरा पंचायत में कार्यरत महिला स्वच्छता कर्मियों ने ढाई वर्षों तक नियमित रूप से साफ-सफाई का कार्य कराने के बाद अचानक हटाए जाने का आरोप लगाया है। आज शुक्रवार को मीणा देवी, राम सुंदरी देवी समेत कई महिला स्वच्छता कर्मी सिंघिया प्रखंड के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

 

महिला कर्मियों का कहना है कि उन्होंने लगभग ढाई वर्षों तक पंचायत में स्वच्छता कार्य किया, लेकिन पिछले दस महीनों से उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। उनका आरोप है कि प्रखंड स्तर के बीसी द्वारा उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के कार्य से हटा दिया गया, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

 

कर्मियों ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी से मांग की है कि उन्हें पुनः कार्य पर बहाल किया जाए तथा पिछले दस महीनों की बकाया मजदूरी का शीघ्र भुगतान कराया जाए।

 

इस संबंध में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि महिला स्वच्छता कर्मियों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच-पड़ताल कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल मामले को लेकर संबंधित विभागीय स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!